Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एक युवक का पैर टूटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कस्बा रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

• श्रीकांत मौर्य की हालत गंभीर, पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में लीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत मौर्य (28) पुत्र लवकुश निवासी दुम्हान के पैर में गंभीर चोट एवं फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गोविंदा (18) पुत्र दयाशंकर निवासी वार्ड नंबर 2 तथा नसरुद्दीन अंसारी (50) पुत्र नोकी अंसारी निवासी मेराल, झारखंड को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top