Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर थाना परिसर में स्थापित होगा केंद्र, महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी सहायता

बीजपुर(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन शक्ति' के तहत बीजपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर केंद्र की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, परामर्श एवं त्वरित सहायता जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।


• क्षेत्रवासियों ने की पहल की सराहना


कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, मुकेश कुमार, पवन प्रकाश द्विवेदी, पवन कुमार मिश्र, राजेंद्र Shahू, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल विंध्याचल कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Blog single photo

.




Top