Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी हुए आदेश, कई चौकियों और शाखाओं में नई तैनाती

सोनभद्र। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को भी प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक जय सिंह को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी को प्रभारी साइबर थाना के साथ-साथ साइबर सेल के कार्यों का भी दायित्व सौंपा गया है।

• कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

स्थानांतरण आदेश के तहत उपनिरीक्षक राकेश राय को थाना कोन से चौकी प्रभारी चोपनकला, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव को चौकी प्रभारी नई बाजार से चौकी प्रभारी चुर्क तथा उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी लिलासी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना चोपन बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना बभनी से पुलिस लाइन भेजा गया है। यह स्थानांतरण आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की कार्यवृत्त संख्या एसटी/एसपी-49/2026 के आधार पर 14 जून को तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।





Top