Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर की गई कार्रवाई

ओबरा(सोनभद्र)। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत थाना ओबरा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने तथा संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित पाए गए कुल पांच मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

• जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर

पुलिस के अनुसार यह विशेष अभियान क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। थाना ओबरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि "ऑपरेशन वज्रपात" के अंतर्गत ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सदैव अपने साथ रखें। :::





Top