Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• विढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी, समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

विढमगंज(सोनभद्र)। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रॉनिक रूम में बुधवार अपराह्न करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा यूपीएस रूम जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान उठ रही तेज लपटों और धुएं के गुबार से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा परिसर में मौजूद हैंडपंप और समरसेबल के पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

• शॉर्ट सर्किट की आशंका, अग्निशमन विभाग ने पाया आग पर पूर्ण नियंत्रण

आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे कई महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी तरह आग बुझाई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संबंधित विभाग को घटना की जानकारी दे दी है, जबकि स्थानीय प्रशासन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।


Blog single photo

.




Top