Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• भीषण टक्कर के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़, एक चालक की हालत गंभीर

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिड़र गांव में ट्रक और हाइवा के बीच हुई जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक वाहन के केबिन में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

• कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया बाहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद हाइवा में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हाइवा चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





Top