Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए नहरों और परियोजनाओं की हुई समीक्षा

सोनभद्र। खरीफ फसलों की तैयारी और किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद की नहरों, जलाशयों तथा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाए ताकि बुवाई एवं खेती से जुड़े कार्य समय से शुरू हो सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिंचाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

• 20 जून और 7 जुलाई से शुरू होगी जलापूर्ति

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नहर संचालन, जल वितरण और रखरखाव से संबंधित संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार ने बताया कि सोनपुर कैनाल से सिंचाई के लिए जलापूर्ति 20 जून से प्रारंभ की जाएगी। वहीं मिर्जापुर कर्मनाशा नहर प्रखंड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि संबंधित नहर प्रणाली से 7 जुलाई से जलापूर्ति शुरू होगी। अधिकारियों ने किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की तैयारियां पूरी होने का भरोसा दिलाया। बैठक में बागेश्वर कुमार, रूपेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Top