Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• युवती की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में ओबरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

ओबरा(सोनभद्र)। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने तथा बाद में विवाह से इनकार कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ओबरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वादिनी की तहरीर पर थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना और तलाश के दौरान पुलिस ने राहुल यादव निवासी बर्दिया, चोपन को बग्घा नाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने विवाह का विश्वास दिलाकर संबंध स्थापित किए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।





Top