Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जंगल में चल रहा था लकड़ी का खेल, वन विभाग की दबिश में खुला बड़ा राज

बभनी(सोनभद्र)। घघरा नाले के पास अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 163 बोटा खैर प्रजाति की लकड़ी बरामद की है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने दिनेश गुप्ता और विश्वनाथ निवासी घघरा को गिरफ्तार किया। दोनों आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

• फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

वन विभाग ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि अवैध कटान के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।





Top