Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घोरावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, शेष मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी अशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

• शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी अशीष कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार घोरावल सहित अन्य अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। मौके पर निस्तारित नहीं हो सकी 80 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।





Top