Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• गुरमुरा स्थित विद्यालय में शिक्षा, भोजन और छात्रावास की सुविधाओं का लिया जायजा, श्रमिकों के हित में भी दिए अहम निर्देश

गुरमुरा(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन भी किया और उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिलने पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। साथ ही छात्रावास की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

• विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अपर श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाए जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने श्रमिकों के लिए विश्राम, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।





Top