Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

class="ql-cursor">बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बीजपुर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 6 तक के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 102, 108, 181 और 112 की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, साइबर ठगी के प्रकार तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

• बाल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों और महिलाओं को बाल अपराध, बाल विवाह, बालश्रम तथा घरेलू हिंसा से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित कृष्ण कुमार गुप्ता, सरोज अमितकुमार, श्रीकृष्ण, निहारिका पाण्डेय और हिना सरोज मौजूद रहीं।


Blog single photo

.




Top